Chapter 10 – मीठी सारंगी

Page No 59:

Question 1:

(क) भोला ने क्यों सोचा कि सभी झूठ बोल रहे हैं?
(ख) भोला को सारंगी का स्वाद क्यों नहीं आया?
(ग) भोला ने किस-किस तरह से यह जानने की कोशिश की कि सारंगी मीठी है?

Answer:

(क) भोला ने जब सारंगी को चाट कर देखा, तो वह उसे मीठी नहीं लगी। इसलिए उसे लगा कि सब झूठ बोल रहे हैं।
(ख) भोला को सारंगी का स्वाद इसलिए नहीं आया क्योंकि सारंगी लकड़ी की बनी थी। लकड़ी बेस्वाद होती है।
(ग) भोला ने सारंगी को पूरा चाटा, उसके बात उसके छेद पर मुँह लगाकर इंतज़ार करता रहा कि वहाँ से कुछ मीठा रस गिरे परन्तु उसे कुछ हासिल नहीं हुआ।

Question 1:

(क) गाँव वाले कहते थे- कैसी मीठी सारंगी है! इसका क्या मतलब है? सही बात पर () निशान लगाओ।
सारंगी चखने पर मीठी थी।
सारंगी से निकलने वाली आवाज़ सुनने में अच्छी लगती थी।
सारंगी के आसपास मधुमक्खियाँ भिनभिना रही थीं।
(ख) अब तुम समझ गए होगे कि गाँव वाले सांरगी को मीठी क्यों कहते थे। अब बताओ कड़वी बात का क्या मतलब होगा?

Answer:

(क)
सारंगी चखने पर मीठी थी।
सारंगी से निकलने वाली आवाज़ सुनने में अच्छी लगती थी।
सारंगी के आसपास मधुमक्खियाँ भिनभिना रही थीं।
(ख) जब कोई किसी को ऐसी बात कह दे जिससे किसी का दिल दुख जाए, उसे कड़वी बात कहना कहते हैं।

Question 1:

सारंगी वाले ने सारंगी पर खोल चढ़ाया और अपने सिरहाने रखकर सो गया।
(क) सारंगी वाले ने अपनी सारंगी पर खोल क्यों चढ़ाया होगा?
(ख) और किन-किन चीज़ों पर खोल चढ़ाया जाता है

Answer:

(क) सारंगी वाले ने अपनी सारंगी को टूटने-फूटने तथा गंदगी से बचाने के लिए खोल चढ़ाया। खोल चढ़ाकर चीज़ों को खराब होने से बचाया जा सकता है।
(ख) रजाई, गद्दे, सोफ़े, तबला, गिटार, वीणा, बजाने वाला ड्रम इत्यादि पर खोल चढ़ाया जाता है।

Page No 60:

Question 1:

सारंगी, ढोलक, इकतारा, तबला, बाँसुरी,
शहनाई, डफली, सितार, गिटार, हारमोनियम
(क) ऊपर संगीत के बाजों के नाम लिखे हैं। इनमें से कुछ तार छेड़ कर बजाए जाते हैं और कुछ हाथ से थाप देकर। इनके नाम सही जगह पर लिखो।
तार वाले
थाप वाले
अन्य
…………….
…………………..
…………….
……………..
…………………..
…………. ….
……………..
…………………..
……………..
……………..
…………………..
……………..
……………..
…………………..
……………..
कुछ नाम बच भी गए होंगे। उन्हें अन्य के नीचे लिखो।
(ख) ऊपर लिखे बाजों को जगह-जगह पर बजाया जाता है। सोच कर लिखो इन जगहों पर क्या-क्या बजाया जाता है।–
रेलगाड़ी या बस में
………………………………………
घर पर किसी अवसर पर
………………………………………
भजन-कीर्तन में
………………………………………
स्कूल में किसी अवसर पर
………………………………………

Answer:

तार वाले
थाप वाले
अन्य
सारंगी
तबला
बाँसुरी
सितार
ढोलक
हारमोनियम
इकतारा
डफली
शहनाई
गिटार
(ख) इन्हें निम्नलिखित स्थानों पर बजाया जाता है।–
रेलगाड़ी या बस में
इकतारा, डफली, बाँसुरी
घर पर किसी अवसर पर
गिटार, ढोलक, हारमोनियम, शहनाई
भजन-कीर्तन में
बाँसुरी, हरमोनियम, ढोलक, डफली, सितार
स्कूल में किसी अवसर पर
सितार, गिटार, तबला, ढोलक, डफली, बाँसुरी, हारमोनियम

Page No 61:

Question 1:

(क) इस कहानी में मिठास की बात है। तुम्हें कौन-कौन सी मीठी चीज़ें अच्छी लगती हैं?
(ख) क्या खाने की चीज़ें सिर्फ़ मीठी ही होती हैं? मीठे के अलावा उनका और क्या-क्या स्वाद होता है?
(ग) अब नीचे लिखी खाने-पीने की चीज़ों को स्वाद के हिसाब से लगाओ-
आम, मिर्च का अचार, जलज़ीरा, नींबू, शहद,
चीनी, नमक, दूध, आँवला, करेला, अदरक

………………
………………
………………
………………
………………
………………
………………
………………
………………
………………
………………
………………
तुम इस तालिका में कुछ नाम अपने मन से भी जोड़ सकते हो।
(घ) नीचे लिखे शब्दों को बोलकर देखो-
बाँसुरी
बंसी
हँस
हंस
(ङ) अब नीचे दिए गए शब्दों में () या () लगाओ-
चाद
चदन
झासी
झझट
मगलवार
मागना
ककड़
कापना
सुदर
साप
अधा
आधी

Answer:

(क) चॉकलेट, टॉफी, फल, आइसक्रीम, हलवा हमें मीठा लगता है।
(ख) खाने की चीज़ें सिर्फ़ मीठी नहीं होती हैं। मीठे के अलावा खट्टा, तीखा, कड़वा इत्यादि स्वाद भी होते हैं।
(ग)
आम
मिर्च का अचार
चीनी
नींबू
अदरक
शहद
आँवला
करेला
दूध
जलज़ीरा
नमक
(घ) विद्यार्थी इस प्रश्न को स्वयं करें।
(ङ)
चाँद
चंदन
झाँसी
झंझट
मंगलवार
माँगना
कंकड़
काँपना
सुंदर
साँप
अंधा
आँधी

Read this too

Post a Comment