Chapter 12 – जब मुझे साँप ने काटा


Page No 107:

Question 1:

नाना मुझे झाड़-फूँक वाले आदमी के पास क्यों ले गए?

Answer:

नाना ने मेरी उँगली पर नीला निशान देखकर सोचा कि मुझे साँप ने काट लिया है और इसका इलाज केवल तंत्रमंत्र ही है। अतः वह मुझे झाड़-फूँक से इलाज करने वाले आदमी के पास ले गए।

Question 2:

मैं बूढ़े आदमी को क्या बताना चाहता था?

Answer:

मैं बूढ़े आदमी को बताना चाहता था कि मुझे साँप ने नहीं बर्र ने काटा है।

Question 3:

जब साँप नारियल के खोल में घुस गया तो मैंने क्या किया था? मैंने ऐसा क्यों किया होगा?

Answer:

जब साँप नारियल के खोल में घुस गया तो मैंने उसे एक पत्थर से बन्द कर दिया। ऐसा मैंने खेल-खेल में किया था फिर जब वह बन्द हो गया तो मैंने पकड़ लिया।

Question 4:

क्या बूढ़े आदमी ने सचमुच मेरा इलाज कर दिया था? तुम ऐसा क्यों सोचते हो?

Answer:

उस बूढ़े आदमी ने मेरा इलाज नहीं किया था क्योंकि मुझे साँप ने काटा ही नहीं था।

Question 5:

मुझे असल में साँप ने नहीं काटा था। फिर मैंने अपनी कहानी का नाम जब मुझको साँप ने काटा क्यों रखा है? तुम इससे भी अच्छा कोई नाम सोचकर बताओ।

Answer:

यह पूरी कहानी साँप के काटने पर ही घूमती रहती है। दादाजी के मन में साँप का भय विद्यमान था। अतः जब लेखक को बर्र काट लेता है, तो उन्हें लगता है कि इसे साँप ने काटा है। सारा घर इस बात से परेशान हो जाता है और आन-फान में वे झाड़-फूंक करने वाले के पास जा पहुँचते हैं। इस कहानी का और भी शीर्षक हो सकता है। अन्धविश्वास, नाना का डर, गाँव का डाक्टर आदि।

Question 1:

मैं बूढ़े को कुछ बताना चाहता था पर बता नहीं सका। क्या तुम्हारे साथ भी कभी ऐसा हुआ है?

Answer:

एक बार मेरे दोस्त से मेरी लड़ाई हो गई थी। मैंने लड़ाई का सारा दोष अपने दोस्त पर मड़ दिया। उसके माता-पिता ने उसे बहुत मारा। उस समय मैं बताना चाहता था कि इसमें मेरा भी दोष है। परन्तु पिटाई के डर से कुछ बोल न पाया।

Question 2:

क्या तुमने कभी साँप देखा है? तुमने साँप कहाँ देखा? उसे देखकर तुम्हें कैसा लगा?

Answer:

मैंने साँप कई बार देखा है। जब हमारी गली में सपेरा साँप का खेल दिखता है, मैंने तब साँप देखा है। उसे देखकर डर लगता है।

Question 3:

अपने घर पर पूछो कि अगर किसी को साँप काट ले तो वे क्या करेंगे?

Answer:

घर पर पूछने पर पता चला कि अगर साँप काट ले, तो जहाँ साँप काटे उसके ऊपर नीचे कसकर पट्टियाँ बाँध दे ताकि जहर आगे न बढ़े और तुरन्त अस्पताल ले जाएँ।
(नोट: इन सभी प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी अपने अनुभवों के आधार पर दें।)

Question 1:

कहानी में लड़के को बर्र काट लेती है। बर्र का डंक होता है। कुछ और कीड़ों (जंतुओं) का नाम लिखो जो डंक मारते हैं।
…………………….., ………………………, …………………, ……………………।

Answer:

मधुमक्खी, मच्छर, ततैया, बिच्छू।

Page No 108:

Question 1:

तुम क्या करोगी अगर तुम्हें या तुम्हारे आसपास:
(क) किसी को बर्र काट ले?
(ख) किसी को चोट लग जाए?
(ग) किसी की आँख में कुछ पड़ जाए?
(घ) किसी की नाक में खून बहने लगे?
कक्षा में इन पर बातचीत करो। हो सके तो किसी नर्स या डॉक्टर को कक्षा में आमंत्रित कर बात करो।

Answer:

(क) किसी लोहे की चीज़ को घिसकर कर लगा दे या उस पर रगड़ दें। इससे डंक निकल जाता है। यदि नौसादर हो तो वो भी लगा सकते हैं या तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ।
(ख) किसी को चोट लग जाए तो तुरंत डिटोल से धोकर पट्टी बाँध दे फिर तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएँ।
(ग) अगर आँख में कुछ पड़ जाए तो पलक उठाकर हिलाए या ठंड़े पानी से धोएँ।
(घ) किसी की नाक से खून बहने लगे तो पीठ के बल लिटा कर सिर पीछे की तरफ़ थोड़ा झुका दें। सिर पर ठंडा पानी डाले। यदि फिर भी बंद न हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ।
कक्षा अध्यापक की सहायता लेकर डॉक्टर या नर्स को कक्षा में बुलाकर इन सब पर बातचीत की जा सकती है।
(नोट: इन सभी प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी कक्षा में हुई चर्चा के आधार पर करें।)

Question 1:

नारियल के खोल जैसी और कौन-सी चीज़ों में साँप छिप सकता था?

Answer:

साँप आँगन में पड़े टूटे-फूटे बर्तन-खिलौने, मिट्टी की घडोली, पेड़ की खो, झाडियों, पत्तियों की ढेरी इत्यादि में छिप सकता है।

Question 2:

वह खोल अहाते में कैसे पहुँचा होगा?

Answer:

नारियल निकाल कर खोल वहीं फेंक दिया गया होगा।

Question 1:

नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। उन शब्दों में से कुछ शब्द घर से संबंधित हैं। उन पर घेरा लगाओ।
अहाता
आँगन
बरामदा
ज़ीना
अटारी
आला
घेर
सीढ़ी
छत
सड़क
रसोई
छज्जा
दालान
अस्तबल
रहट
नहर
पुलिया
जोहड़
डाकघर
टाँड
कमरा
मुँडेर

Answer:

अहाता, आँगन, बरामदा, ज़ीना, अटारी, आला, सीढ़ी, छत, रसोई, छज्जा, दालान, टाँड, कमरा, मुँडेर।

Page No 109:

Question 1:

नीचे लिखे वाक्यों का मतलब बताओ।
(क) साँप पास की झाड़ी में गायब हो गया।
……………………………………………………………………
(ख) वह चट मुझे गोद में उठाकर भागे।
…………………………………………………………………….
(ग) अब बच्चा खतरे से बाहर है।
……………………………………………………………………..
(घ) नाना ने उसके लिए बहुत-सी चीज़ें भेंट में भेजीं।
………………………………………………………………………

Answer:

(क) साँप पास की झाड़ी में चला गया।
(ख) वह जल्दी से मुझे गोद में लेकर भागे।
(ग) अब बच्चा ठीक है उसे कोई खतरा नहीं है।
(घ) नाना ने उसे बहुत सी चीज़ें उपहार स्वरूप दीं।

Question 1:

अलग-अलग निशानों से पता चलता है कि बात कैसे कही गई होगी। अब नीचे लिखे वाक्यों में सही निशान लगाओ। अब इन्हें बोलकर देखो।
।, !, ?
(क) नानी चीख उठी साँप
(ख) साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था
(ग) क्या तुम बाज़ार चलोगी
(घ) चुपचाप बैठो हिलना-डुलना मत
(ङ) तुम्हें यह कहानी कैसी लगी
(च) अहा कितनी मीठी है

Answer:

(क) नानी चीख उठी साँप!
(ख) साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था।
(ग) क्या तुम बाज़ार चलोगी?
(घ) चुपचाप बैठो। हिलना-डुलना मत।
(ङ) तुम्हें यह कहानी कैसी लगी?
(च) अहा! कितनी मीठी है।

Question 1:

तुम लड़के को क्या कहोगे? कारण देकर बताओ।
निडर, नादान, होशियार, शरारती, डरपोक, शर्मीला।
(याद रखो वह खोल में साँप लेकर भागा था।)

Answer:

नादान, क्योंकि उसे साँप को पकड़ना एक खेल लग रहा था। साँप कितना खतरनाक होता है इसका उसे पता ही नहीं था।

Page No 110:

Question 1:

साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था।
यहाँ धीरे शब्द का दो बार इस्तेमाल किया गया है। ऐसे ही और कुछ शब्द लिखो और उनसे वाक्य बनाओ।
चलते-चलते
…………………………………………..
पीछे-पीछे
…………………………………………..
………………….
…………………………………………..
………………….
…………………………………………..
………………….
…………………………………………..

Answer:

चलते-चलते
वह चलते-चलते गिर गया
पीछे-पीछे
तुम मेरे पीछे-पीछे कब आए?
आगे-आगे 
वह आगे-आगे भाग रहा था।
भाग-भाग
भाग-भाग कर काम किया करो।
मोटे-मोटे
यहाँ बड़े मोटे-मोटे मच्छर हैं।
घसीट-घसीट
यह घसीट-घसीट कर क्यों चल रहा है?

Read this too

Post a Comment