Chapter 15 – एक्की-दोक्की

Page No 102:

Question 1:

(क) क्या बूढ़ी अम्मा पहले से जानती थीं कि एक्की और दोक्की उनके घर आने वाली हैं? तुम्हें कैसे पता चला?
(ख) दोक्की का मेहँदी की झाड़ी और गाय पर ध्यान क्यों नहीं गया?
(ग) एक्की ने झाड़ी और गाय की मदद कैसे की?

Answer:

(क) हाँ बूढ़ी अम्मा पहले से जानती थीं कि एक्की और दोक्की उनके घर आने वाली हैं। बूढ़ी अम्मा ने एक्की तथा दोक्की के लिए पहले से नहाने का पानी और तेल रखा था। इससे हमें पता चला।
(ख) दोक्की को बाल पाने की जल्दी थी इसलिए उसे मेहँदी की झाड़ी और गाय पर ध्यान नहीं दिया।
(ग) एक्की ने प्यासी झाड़ी को पानी पिलाया और भूखी गाय को घास खिलाकर मदद की।

Question 1:

(क) मेहँदी की झाड़ी ने एक्की को लगाने को मेहँदी दी। मेहँदी की झाड़ी से लगाने के लिए मेहँदी कैसे तैयार की जाती है? पता करो और सही क्रम में लिखो।
पहले मेहंदी की झाड़ी से ……………………………………………………………………………………….
……………………………………………………………………………………………………………………….
……………………………………………………………………………………………………………………….
……………………………………………………………………………………………………………………….
……………………………………………………………………………………………………………………….
(ख) मेहँदी जब रची जाती है तब उसका रंग गाढ़ा होता है और धीरे-धीरे फीका पड़ता जाता है। किन-किन चीज़ों का रंग कुछ समय बाद फीका हो जाता है?
मेहँदी                    ……………………………………………………………….. सूती कपड़े             ………………………………………………………………..​
(ग) नीचे दी गई जगह में अपनी हथेली को रखो। अब इसके चारों और पेंसिल फिराओ। लो बन गया तुम्हारा हाथ। मेहँदी से जो डिज़ाइन तुम अपनी हथेली पर बनाना चाहते हो वह बनाओ।

Answer:

(क) पहले मेहँदी की झाड़ी से मेहँदी के पत्ते तोड़ते हैं। उसके बाद उन्हें अच्छी तरह से धो लेते हैं। उसके पश्चात सिलबट्टे पर उन्हें पानी के साथ पीस लेते हैं। बस मेहँदी तैयार है। इसे आप हाथों पर या सिर पर लगा सकते हो।
(ख) सूती कपड़ों का, रंगीन कागज़ों का।
(ग)

Page No 103:

Question 1:

कहानी में दोनों बहनों का नाम उनके बालों की संख्या पर पड़ा। सोच कर खाली जगह में नाम लिखो।
बालों की संख्या
पूरा नाम
छोटा नाम
1
एककेसवाली
एक्की
2
दोकेसवाली
दोक्की
100
……………………………
……………………………
0
……………………………
……………………………

Answer:

बालों की संख्या
पूरा नाम
छोटा नाम
1
एककेसवाली
एक्की
2
दोकेसवाली
दोक्की
100
सौकेसवाली
सौक्की
0
शून्यकेसवाली
शून्यक्की

Page No 104:

Question 1:

नीचे कुछ वाक्य लिखे हैं। हर वाक्य में एक मोटा शब्द छपा है, उनकी मदद से तुम अपने मन से सोचकर वाक्य बनाओ और कक्षा में बताओ।
•    जंगल में चारों तरफ़ सन्नाटा था।
•    बाबा को सोचने की फ़ुर्सत ही कहाँ, काम में जो उलझे रहते थे।
•    वह सरपट घर की तरफ़ दौड़ चली।
•    मेहँदी की झाड़ी मुरझा गई थी।

Answer:

•    सन्नाटे के कारण हमें डर लगा रहा था।
•    फ़ुर्सत के क्षणों में ही मैं कविता लिखता था।
•    माँ सरपट चली आई।
•    माँ को खाली हाथ आता देखकर रमा का चेहरा मुरझा गया।

Question 1:

एक्की ने देखा कि एक मरियल-सी गाय पेड़ से बँधी हुई थी। एक्कीगाय और पेड़ नाम वाले शब्द हैं।
देखा और बँधी काम वाले शब्द हैं।
कहानी में से ऐसे पाँच-पाँच शब्द और छाँटकर लिखो।
नाम वाले शब्द
काम वाले शब्द
…………………………………….
…………………………………….
…………………………………….
…………………………………….
…………………………………….
…………………………………….
…………………………………….
…………………………………….
…………………………………….
…………………………………….

Answer:

नाम वाले शब्द
काम वाले शब्द
दोक्की
खोला
माँ
डाला
रस्सी
बह
घास
लगी
मेहँदी
रुकी

Read this too

Post a Comment