Chapter 3 – म्याऊँ, म्याऊँ!!

Page No 17:

Question 1:

(क) तुम्हें अपनी दोस्त सुहानी याद है न? उसका एक दोस्त भी था। उस नटखट दोस्त का नाम लिखो।
………………………………
(ख) इस कविता में बिल्ली की आवाज़ किसने निकाली है? उसका भी नाम सोचो। ……………………………………………………………………………………..
(ग) अगर सुहानी इस लड़की की दोस्त होती तो क्या करती?
……………………………………………………………………………………..

Answer:

(क) विद्यार्थी इस प्रश्न का उत्तर स्वयं सोचकर लिखिए।
(ख) इस कविता में बिल्ली की आवाज़ एक लड़की ने निकाली है। उसका नाम झिलमिल हो सकता है।
(ग) अगर सुहानी इस लड़की की दोस्त होती तो वह चुहिया को समझती और उसे तंग करने से मना करती। इसके अतिरिक्त यदि देखा जाए तो बिल्ली चूहे को खा जाती है परंतु सुहानी एक अच्छी बिल्ली है। इस कारणवश वह चुहिया को नहीं मारेगी।

Question 1:

(क) कविता में लड़की ने म्याऊँ की आवाज़ निकाली थी। म्याऊँ की आवाज़ सुनकर चुहिया पर क्या असर हुआ होगा?
(ख) तुम्हें सबसे ज़्यादा डर किससे लगता है? तब तुम क्या करते हो?
(ग) अब बताओ तुम्हें अगर उसे डराना हो तो कैसे डराओगे? क्या करोगे?

Answer:

(क) म्याऊँ की आवाज़ सुनकर चुहिया डर गई होगी। वह डर के मारे काँपने लगी होगी। इसका असर यह हुआ होगा कि वह दोबारा लड़की को तंग करने नहीं आई होगी।
(ख) मुझे सबसे ज़्यादा डर छिपकली से लगता है। जब छिपकली दिखती है, तो मैं डर के मारे सन्न रह जाती हूँ। जब तक कोई उसे भगा नहीं देता कमरे में नहीं जाती हूँ।
(ग) अगर मुझे उसे डराना होगा, तो झाडू लेकर उसके आसपास हिलाऊँगी या ताली बजाऊँगी, जिससे वह कमरे से बाहर चली जाए।

Question 1:

बन गया वाक्य
नीचे लिखे शब्दों का वाक्यों में इस्तेमाल करो-
(क) सूझा – ……………………………………………
(ख) धीरे से- …………………………………………..
(ग) सचमुच- ……………………………………………
(घ) बहाना- …………………………………………….

Answer:

(क) सूझा – तुम्हें इस प्रश्न का उत्तर सूझा।
(ख) धीरे से- रमेश ने मेरे कान में धीरे से कहा।
(ग) सचमुच- तुम सचमुच गाना जानते हो।
(घ) बहाना- हमारा बहाना काम कर गया।

Page No 18:

Question 1:

चुहिया ने नाक की नोक पर चूँटी भरी।
किन-किन चीज़ों की नोक होती है? लिखो और उसका चित्र बनाओ।
……………………
……………………
……………………
……………………
……………………
……………………

Answer:

चाकू
कील
सुई
पेंच

Question 1:

चूँटी अँगूठे और उँगलियों से भरी जाती है।
अँगूठे और उँगलियों से और कौन-कौन से काम किए जा सकते हैं?
….चुटकी बजाना…
…………………..
…………………….
……………………

Answer:

चुटकी बजाना
नमक डालना
सुई के माध्यम से कपड़े सिलना
करछी चलाना

Question 1:

सूझा मुझको एक बहाना
मुझको सूझा एक बहाना
कविता में कही गई इस बात को बातचीत में इस तरह कहेंगे-
मुझको एक बहाना सूझा।
नीचे लिखी बातों को दो तरीकों से लिखो।
खड़ी गाय थी चौराहे पर
घुस गया शेर जंगल में
……………………………
……………………………
……………………………
……………………………

Answer:

गाय थी खड़ी चौराहे पर
जंगल में शेर घुस गया
गाय चौराहे पर खड़ी थी।
शेर जंगल में घुस गया।

Read this too

Post a Comment