Chapter 4 – अधिक बलवान कौन?


Page No 25:

Question 1:

(क) हवा को ऐसा क्यों लगा होगा कि वह सूरज से अधिक बलवान है?
(ख) हवा आदमी का कोट कैसे उतरवा सकती थी? कोई तरकीब सोचो।

Answer:

(क) हवा अपने वेग से सारी पृथ्वी में आंतक मचा देती है। पेड़-पौधे, घर इत्यादि उसके प्रभाव से उखड़ जाते हैं या टूट जाते हैं। इसलिए उसे लगा होगा कि वह सूरज से अधिक बलवान है।
(ख) यदि वह इतने ज़ोर से चलती कि आदमी को कपड़ों का ध्यान नहीं रहता, तो शायद हवा उसके कोट को उतरवा सकती थी। बटन हवा के तेज़ वेग से टूट जाते हैं और वह उतर जाता।

Question 1:

•    आदमी ने गर्मी लगने पर कोट उतार दिया। तुम गर्मी लगने पर क्या-क्या करती हो?
……………………………………………………………………………………………………..
……………………………………………………………………………………………………..
……………………………………………………………………………………………………..

Answer:

मैं गर्मी लगने पर सूती कपड़े पहनती हूँ। पंखे, कूलर या ए.सी. के पास बैठती हूँ। बाहर जाने से बचती हूँ और खूब पानी पीती हूँ।

Question 1:

बताओ, इनमें से कौन अधिक बलवान है? तुम्हें ऐसा क्यों लगता है?
(क) सूरज या हवा?
मुझे लगता है कि ………………..अधिक बलवान है।
क्योंकि ………………………………………………………………
(ख) हाथी या शेर?
मुझे लगता है कि ………………..अधिक बलवान है।
क्योंकि ………………………………………………………………
(ग) गर्मी या सर्दी?
मुझे लगता है कि ………………..अधिक बलवान है।
क्योंकि ………………………………………………………………

Answer:

(क) सूरज या हवा?
मुझे लगता है कि ….सूरज…. अधिक बलवान है।
क्योंकि उसकी तपन मनुष्य को जला सकती है। तेज़ आँधी से तो घर में बैठकर बचा सकता है। परन्तु सूरज की गर्मी से तो घर में भी चैन नहीं मिलता है।
(ख) हाथी या शेर?
मुझे लगता है कि …..शेर…. अधिक बलवान है।
क्योंकि हाथी शेर से अधिक विशालकाय क्यों न हो परन्तु ताकत में वह शेर को पछाड़ नहीं सकता है। शेर हाथी तक का शिकार कर लेता है।
(ग) गर्मी या सर्दी?
मुझे लगता है कि गर्मी अधिक बलवान है।
क्योंकि गर्म कपड़े से तथा घर में रजाई में बैठकर सर्दी से बचा जा सकता है। परन्तु गर्मी में तो कहीं भी चैन नहीं मिलता।

Page No 26:

Question 1:

(क) हवा ने अपनी ताकत दिखाने के लिए क्या किया?
(ख) सूरज ने अपनी ताकत दिखाने के लिए क्या किया?
(ग) ये सब अपनी ताकत दिखाने के लिए क्या करेंगे?
•          पानी
•          बादल
•          पहाड़
•          सर्दी

Answer:

(क) हवा ने अपनी ताकत दिखाने के लिए ज़ोर-ज़ोर से चलना आरंभ कर दिया। धीरे-धीरे इसने आँधी का रूप ले लिया, जिससे पेड़-पौधे उखड़ने लगे।
(ख) सूरज अपनी ताकत दिखाने के लिए तपने लगा, जिससे गर्मी बढ़ गई। इसकी तपन से पूरी पृथ्वी तथा वहाँ रहने वाले लोग जलने लगे।
(ग)
•   पानी प्रलय ले आएगा।
•   बादल गर्जना करेंगे और खूब पानी बरसाएँगे।
•   पहाड़ अपनी चट्टानें गिराने लगेंगे।
•   सर्दी अत्यधिक ठंड पैदा करेगी।

Question 1:

मान लो कि हवा ने कहा- जो मिट्टी में गड़े इस तंबू को उखाड़ दे, वह ज़्यादा ताकतवर होगा। ऐसा होता तो कहानी में आगे क्या होता? सोचो और बताओ।

Answer:

हवा यदि ऐसा कहती कि जो मिट्टी में गड़े इस तंबू को उखाड़ दे, वह ज़्यादा ताकतवर होगा। इस कहानी में हवा जीत जाती क्योंकि हवा के वेग से गड़े तंबू जल्दी उखड़ जाते। सूरज अपनी तपन से तंबू के रंग को उड़ा सकता था परन्तु खड़े तंबू को वह गिरा नहीं सकता था। अतः हवा की जीत निश्चित थी।

Question 1:

ता
यहाँ पर छह शब्द छिपे हैं-
ताज, महल, जम, हल, ताल, मल
नीचे लिखे शब्द में तुम भी इसी तरह आठ शब्द ढूँढ़ो।
ड़ी

Answer:

कमल, ककड़ी, मल, कड़ी, कल, मकड़ी, लड़ी, लकड़ी इत्यादि।

Question 1:

बलवान की जगह हम ताकतवर शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे लिखे शब्दों की जगह और कौन-से शब्द चुन सकती हो।
अधिक …………………
शरीर  …………………
फ़ायदा …………………
झगड़ा …………………
नमस्कार …………………
सर्दी …………………

Answer:

अधिक
ज़्यादा
फ़ायदा
मुनाफ़ा
नमस्कार
नमस्ते
शरीर
तन
झगड़ा
लड़ाई
सर्दी
ठंड

Read this too

Post a Comment